फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 25 फीट का ऊंचे रावण के पूतले का किया दहन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर में दशहरा उत्सव में होता रावण दहन। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 25 फीट का ऊंचे रावण के पूतले का किया दहन
विज्ञापन

.अयोध्यानाथ मंदिर से निकाली गई भगवान रघुनाथ की रथयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, मां भीमाकाली न्यास की ओर से अयोध्यानाथ मंदिर से भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पदम छात्र स्कूल में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला का समापन भी रावण वध के साथ हुआ। रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद स्कूल परिसर के पास बीएसएनएल टावर के पास करीब 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। वहीं, शाम के समय अयोध्यानाथ मंदिर से मिनी सचिवालय रामपुर तक भगवान रघुनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ इसमें भाग लिया। पूरे क्षेत्र में दशहरा पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बना रहा। रामलीला क्लब रामपुर के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन शानदार रहा और कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रावण वध और पुतला दहन के साथ दस दिवसीय रामलीला का विधिवत समापन हो गया।

रामपुर बुशहर में दशहरा उत्सव में होता रावण दहन। संवाद

रामपुर बुशहर में दशहरा उत्सव में होता रावण दहन। संवाद

रामपुर बुशहर में दशहरा उत्सव में होता रावण दहन। संवाद

रामपुर बुशहर में दशहरा उत्सव में होता रावण दहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें