फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश न होने से प्लम के पेड़ों पर पीले पड़ने लगे फूल, नहीं हो रही फलों की सेटिंग

विज्ञापन
रामपुर में लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण प्रभावित हुई प्लम की फसल। संवाद
विज्ञापन
. लगातार चल रहे ड्राई स्पेल से बढ़ी बागवानों की परेशानी
विज्ञापन

फसल प्रभावित होने का सता रही चिंता, जल्द बारिश नहीं हुई तो गिर सकता है उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के निचले क्षेत्रों में प्लम के बगीचे सूखे की चपेट में आ रहे हैं। प्लम के बगीचों में फूल पीले पड़ रहे हैं और सूख कर जमीन पर गिर रहे हैं। लगातार चल रहे ड्राई स्पेल के कारण बागवान परेशान हैं। उन्हें फसल प्रभावित होने की चिंता सता रही है। फ्लॉवरिंग के दौर में पेड़ों में जहां पत्तियां ज्यादा और फूल कम आने से फसल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी, वहीं अब पेड़ों पर फूल भी पीले हो गए हैं और झड़ रहे हैं। बारिश न होने के कारण तापमान में उछाल आने के कारण समस्या पेश आ रही है। कई साल से मौसम अनुकूल न रहने के कारण संकट खड़ा हो रहा है। बागवानों को भारी नुकसान हर वर्ष झेलना पड़ रहा है। प्रगतिशील बागवान राकेश चौहान, सुरेंद्र, राधाकृष्ण, शेर सिंह, रंजीत, देवेंद्र, रजनीकांत, आनंद, उत्तम और भूपेंद्र चौहान सहित कई अन्य बागवानों ने कहा कि सर्दियों में नाममात्र बारिश होने के कारण प्लम की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। सूखे के कारण प्लम के बगीचों में फूल पीले पड़ रहे हैं और जमीन पर गिर रहे हैं। सूखे के कारण फ्लॉवरिंग भी सही तरीके से नहीं हो पाई और शुरुआती दौर में पेड़ों में पत्तियां ज्यादा आने से परेशानी बढ़ गई। वहीं, पेड़ों में जो फूल भी आए, उनकी सेटिंग अच्छी नहीं हो पा रही है। फसल प्रभावित होने की चिंता सता रही है। गर्मी बढ़ने के कारण मधुमक्खियां भी बगीचों से नदारद हैं। परागण प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। मौसम की मार हर वर्ष झेलनी पड़ रही है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल चौपट हो सकती है। जो सेटिंग हुई भी है, उसमें ड्रॉपिंग की समस्या और बढ़ जाएगी। इससे बागवानों की आर्थिकी को भारी झटका लग सकता है। बहरहाल, क्षेत्र के बागवान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि फसल ज्यादा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें