फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से चौपाल नेरवा में कई मार्गों पर भूस्खलन प्रशासन का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

नेरवा में बारिश से कई बगीचे भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं और कई घर खतरे की जद में हैं। कई जगह पानी के तेज बहाव से कई सड़कों ने नालों का रूप ले लिया है। तेज बारिश के चलते नेरवा, चौपाल, शिमला और मधाना मुख्य मार्ग सहित कई संपर्क मार्ग बंद रहे और चार घंटे बाद आवाजाही हुई। देहा से चौपाल के बीच अलीधार में और चौपाल से नेरवा के बीच धबास में कई स्थानों जगह मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। उधर, एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने चौपाल उपमंडल के तहत सभी स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहे। उन्होंने तीन नंबर 8804728028 (चौपाल), 8894728029 (नेरवा) और 8894728030 (कुपवी) जारी करते हुए कहा कि बारिश के दौरान किसी भी आपदा में बचाव व राहत कार्य के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें