डिजिटल कार्यप्रणाली के चलते ईकेवाईसी करवाना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी करवाने का आह्वान किया है। उपभोक्ताओं को विभाग ने हिदायत दी है कि यदि ईकेवाईसी नहीं करवाई, तो गैस कनेक्शन कट जाएगा। उपभोक्ता किसी भी कार्यदिवस पर विभाग के कार्यालय पहुंचकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। गैस एजेंसी सराहन प्रभारी नरेश नेगी ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं को अब ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है। आने वाले समय में पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल हो जाएगी, इसलिए सभी गैस उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवानी होगी। साथ ही गैस कनेक्शन के साथ सही मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए, क्योंकि गैस बुकिंग बुकिंग के लिए ग्राहक को 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होता है। उसके बाद मोबाइल पर चार अंकों का डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) प्राप्त होगा। इसे सिंलिडर डिलीवरी करने वाले कर्मी के साथ साझा करना होगा। इसके बिना उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सकेगा। साथ ही कहा कि यदि गैस सिलिंडर की हॉज पाइप पांच साल से पुरानी हो चुकी है या अनाधिकृत विक्रेता से खरीदी है, तो इसे तुरंत बदल दें। यह आपके और आपके परिवार के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 01782-292590 या 94185-23863 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।