रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा में रुनचामपो मोड़ पर विशेष अन्वेषण टीम ने एक गाड़ी से 64 ग्राम चरस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रिकांगपिओ थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक एवं किन्नौर पुलिस हेड क्वार्टर उपपुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा ने बताया कि किन्नौर पुलिस ने नशा तस्करी पर शिकंजा कसा हुआ है।