फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में चार युवकों से 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शिमला और एक आरोपी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने रोहड़ू बाजार के पास एक वाहन से 7.98 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गश्त के दौरान शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि समाला के पास कार में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हैं। सूचना के बाद एएसआई यशपाल कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में चार युवक बैठे थे। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के गांव पालोई निवासी 34 वर्षीय आरिफ हुसैन, शिमला जिला के क्वार गांव निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार, जिला शिमला के तहसील रोहड़ू के गांव शाकली निवासी 21 वर्षीय मोहित और जिला शिमला के ही तहसील रोहड़ू के अरहल, बराड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय पार्थ बताया। शक होने पर पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि मामले की जांच एएसआई यशपाल कुमार कर रहे हैं। युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें