फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छैला-महोरी सडक़ पर दो लोगों से पकड़ा 3.5 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में छैला-महौरी सड़क पर पुलिस ने दो लोगों से 3.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ठियोग थाना में ठियोग निवासी अभिषेक और कोटखाई निवासी हार्दिक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठियोग थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी छैला को गुप्त सूचना मिली थी कि छैला-महोरी सड़क पर एक वाहन में दो लोग चिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे से एक नीले रंग की सिरिंज और हल्के नीले रंग का पॉलिथीन बरामद हुआ। पॉलिथीन में चिट्टा पाया गया। ठियोग पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें