फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंजाब का नशा तस्कर जुब्बल में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पंजाब के नशा तस्कर को पुलिस ने जुब्बल में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिला के गांव नज्जू शाह निवासी 20 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पिछले महीने पुलिस ने चिट्टे के साथ कुछ युवक गिरफ्तार किए थे। उनकी पूछताछ में पंजाब के नशा तस्कर का नाम सामने आया था। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला था कि पंजाब का युवक यहां चिट्टे की तस्करी कर रहा है। उसके बाद युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। युवक से पूछताछ में गिरोह के अन्य लोगों के संलिप्त होने के सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें