- नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काज़ा बतौर मुख्यातिथि अ
काजा स्कूल में नशा निवारण पर कार्यक्रम
काजा (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में एक दिवसीय नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। शिखा ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति के मस्तिष्क, तन, मन और धन बल्कि पूरे परिवार का नाश करता है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के भविष्य को भी खराब करता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि शिखा ने नशा निवारण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तहसील कल्याण विभाग काजा की सराहना की। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन आयुर्वेदिक विभाग काजा से डॉ. सचिन, पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल अमरदीप, क्षेत्रीय अस्पताल से विद्या सागर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किब्बर से प्रवक्ता लोबजग ने भी नशे से होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस महिला आरक्षी उपस्थित बच्चों एवं लोगों को नशा निवारण पर शपथ भी दिलाई। कार्यकारी प्रधानाचार्य लोबजग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि शिखा ने नशा निवारण कार्यक्रम के अवसर पर भाषण, नुक्कड़-नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।इससे पूर्व तहसील कल्याण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि को टोपी व मफलर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत काज़ा सोनम डोलमा, खंड विकास अधिकारी अंशुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काज़ा के समस्त स्टाफ सहित तहसील कल्याण विभाग काज़ा के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद