फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
चौपाल के टिकरी स्कूल में नाश निवारण कार्यक्रम में उप​​स्थित छात्र छात्राएं
विज्ञापन
स्कूल में नशा निवारण कमेटी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नशा निवारण कमेटी पंचायत टिकरी की शुक्रवार को बैठक हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरी में प्रधानाचार्य एवं नशा निवारण कमेटी के अध्यक्ष जयलाल हरजेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इस सप्ताह चौपाल के खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर ने टिकरी पंचायत में नशा निवारण कमेटी का गठन किया है। इसमें कार्यकारी प्रधानाचार्य जयलाल हरजेट को अध्यक्ष बनाया है। पंचायत सचिव यशपाल खागटा, देवेंद्र पटवारी समेत अन्य चार सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इस बैठक के बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यालय के सभी सदस्यों और छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने भाग लिया। इससे पहले नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यालय की तीन छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नशा निवारण कमेटी टिकरी के नवनियुक्त अध्यक्ष जयलाल हरजेट ने अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बैठक में अभिभावक, कमेटी के सभी सदस्य, पंचायत प्रधान निर्मला चौहान, कुमार सिंह सिसोदिया सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग, निकम सिंह ठाकुर सेवानिवृत अध्यापक और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें