फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान हुआ शुरू। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री कॉलेज सरस्वतीनगर में वीरवार से एक सप्ताह तक चलने वाले नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र के साथ विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करना है। महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां होंगी। सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी नशामुक्ति की शपथ लेंगे। वे महाविद्यालय परिसर में स्थापित संकल्प बोर्ड पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके जरिये वे नशे के खिलाफ अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त करेंगे। अभियान का संचालन एंटी ड्रग सेल की संयोजिका डॉ. सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में हो रहा है। इस कार्य में डॉ. प्रीति पांटा, डॉ. दिग्विजय चौहान, डॉ. शालू डोगरा और डॉ. नरेश कुमार सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्र की नींव बताया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। डॉ. पूनम मेहता ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें