फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के कारोबारियों का नेरवा में किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन
नेरवा में व्यापार मंडल व  फ़्रेंड्स क्लब नेरवा द्धारा आयोजित बैठक
विज्ञापन
व्यापार मंडल नेरवा और फ्रेंड्स क्लब नेरवा ने बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)। व्यापार मंडल नेरवा और फ्रेंड्स क्लब नेरवा ने नशे के कारोबारियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत नेरवा के कार्यालय में व्यापार मंडल ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भीखटा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अगली पीढ़ी को अंधकार के गर्त में जाने से कोई नहीं बचा सकता। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन समाज के सभी वर्गों के लोगों के सहयोग के बिना नशे पर रोक नहीं लग सकती है। गुलाब राणा ने कहा कि लोगों को अपने आस-पड़ोस में नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस और प्रशासन को देनी होगी। इस दौरान निर्णय लिया कि 11 मार्च को नेरवा बाजार में सुबह 11 बजे एक रैली निकाली जाएगी। इसमें पांच हजार लोग शामिल होंगे। रैली में भाग लेने के लिए चौपाल विधानसभा क्षेत्र के सभी भागों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी रैली में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। रैली के बाद तहसीलदार नेरवा के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा जाएगा। नशे के कारोबारियों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही मकान मालिकों से आग्रह किया कि ऐसे लोगों को दुकान और मकान न दें। यदि कोई नशे का कारोबार करता हुआ पकड़ा जाए, तो उससे दुकान और मकान खाली करवा लिए जाएं। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और नशे के कारोबारियों की सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए एक 14 सदस्यीय नशा निवारण कमेटी का गठन किया गया। बैठक में व्यापार मंडल नेरवा के उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, सचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नगर पंचायत नेरवा के पार्षद शूरवीर राणा, संदीप सूद, बबलू कंवर, पूर्व पार्षद अमन सूद, फ्रेंड्स क्लब नेरवा के प्रधान सतीश जस्टा, विनोद झगटा, अरविंद भीखटा, मंजुल चौहान, गुलाब राणा, अत्तर सिंह राणा, राकेश जोंटी, सुरेंद्र तंगड़ाइक, श्याम डमाल, सुशील दफराइक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें