फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
नेरवा काॅलेज में नशा मुक्ति अभियान के दौरान छात्र एवं प्रवक्ता। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में नशा मुक्ति और अंतर-पीढ़ी संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में नशा मुक्ति अभियान और अंतर-पीढ़ी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एंटी-ड्रग सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, मानव कल्याण समिति नेरवा और उपायुक्त कार्यालय शिमला के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त भारत, जिला शिमला के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक सुंदेरयाल ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने युवाओं के विकास में सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक सहयोग की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि परिवार में मजबूत संबंध युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं। मानव कल्याण समिति के निदेशक केशव राम ने भी नशा मुक्ति में सामाजिक संस्थाओं और समुदाय की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवा और वरिष्ठ पीढ़ी के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आपसी सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा दे सकती है। कार्यवाहक प्राचार्य बलबीर सिंह कलसाइक ने नशा मुक्त समाज के लिए निरंतर जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार दफराइक ने कार्यक्रम के समन्वय में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें