फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार में नशे की खेती का भंडाफोड़, दो मामलों में 2,860 भांग के पौधे नष्ट

विज्ञापन
डोडरा क्वार में हो रही भाग की खेती। संवाद
विज्ञापन
पुलिस को क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन

दोनों मामलों में कार्रवाई जारी, जनता से सूचना देने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डोडरा क्वार में पुलिस ने नशे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोसांगू गांव में 2,860 भांग के पौधे नष्ट किए हैं। इसे लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की टीम रविवार को क्षेत्र में गश्त पर थी। निरीक्षण के दौरान गोसांगू गांव में अवैध भांग की खेती के दो मामले सामने आए। पहले मामले में आरोपी सूर्य देव के कब्जे वाली भूमि पर 1,550 भांग के पौधे पाए गए। इनमें से 1,530 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शेष पौधों को कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया। दूसरे मामले में आरोपी उजेंद्री देवी की भूमि पर 1,310 भांग के पौधे मिले। इनमें से 1,290 पौधों को मौके पर ही नष्ट किया गया। शेष पौधों को कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। कुल 2,860 अवैध भांग के पौधों का पता चला था। शिमला पुलिस इन मामलों की आगे की जांच कर रही है। वहीं, जिला पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती या तस्करी की सूचना दें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें