फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली से पेयजल कूलर ले उड़े चोर, लोगों में भारी रोष

विज्ञापन
नोगली से रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ाया वाटर कूलर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गर्मियों में हजारों लोगों की प्यास बुझाता था कूलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटे नोगली कस्बे में चोर पेयजल कूलर ले गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। बीते वर्ष ही नोगली में पेयजल कूलर स्थापित किया गया था, जिससे हजारों लोगों की प्यास बुझती थी। चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की घटनाएं पेश आने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई हैं। यह कूलर बीते वर्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी और शिंगला पंचायत के प्रधान राजकुमार ने स्थापित किया था। इससे पहले स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों और राहगीरों को गर्मियों के दौरान पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता था, लेकिन कूलर स्थापित होने के बाद लोगों को राहत मिली थी। वहीं, अब कूलर चोरी होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और गर्मियों में तो काफी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अब यहां पर कूलर का ढांचा ही बचा है। लोगों में रोष है और थाना में शिकायत दर्ज कर शीघ्र चोरों को पकड़ने की मांग उठाई है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें