फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में ड्रेन का कार्य पूरा, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने नालियों में लोहे के चैनल डालने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर के मुख्य बाजार में नाली बनाने का कार्य पिछले कई दिनों से चला हुआ था, जिसका कार्य अब पूरा हो गया है। इससे बाजार में जमा हो रहे पानी से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, देहरा और चारमाला गांव के लिए सड़क का पानी जा रहा था, लेकिन अब नाली के बनने से दोनों गांव के लोगों को राहत मिलेगी। इस नाली के बनने से अब काफी हद तक पानी एक तरफ निकल रहा है। नाली के ऊपर चैनल नहीं डाले गए हैं, जिसके लिए बजट नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस के ऊपर लोहे के चैनल का होना जरूरी है, क्योंकि सड़क तंग है। वाहनों के पास होते वाहन नाली में घुस सकते हैं। इसके ऊपर लोहे के चैनल का होना बेहद आवश्यक है। सड़क पर पानी निकासी के निर्माण के लिए नित्थर और देहरा पंचायत के प्रतिनिधियों, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों , और लोक निर्माण विभाग ने मिलकर बेहतरीन भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें