फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झलेर-ढलेर सड़क पर नाली क्षतिग्रस्त, किसानों के खेत बहने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली का पानी सड़क पर बहकर किसानों के बगीचों में जा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड में झलेर गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से झलेर से ढलेर तक सड़क के किनारे नाली के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्ष से यह नाली क्षतिग्रस्त है, जिससे किसानों के खेतों को भारी नुकसान हो रहा है। बागीपूल से बागा सराहन सड़क पर झलेर से ढलेर के बीच की नाली पूरी तरह टूट चुकी है। यह सड़क के सात किलोमीटर से नौ किलोमीटर के हिस्से में है। यह नाली पिछले तीन वर्ष से बंद पड़ी है और इसमें आने वाली चार पुलिया भी क्षतिग्रस्त हैं। नाली का पानी सड़क पर बहकर किसानों के बगीचों में जा रहा है। इस कारण वहां की जमीन बार-बार भूस्खलन का शिकार हो रही है। एक ग्रामीण ने बताया कि वर्ष 2023 में भारी बारिश के कारण सड़क का पानी उनके बगीचे से होकर गुजरा। इससे उनका पूरा खेत बह गया, जिसे बचाने के लिए उन्हें एक लाख रुपये खर्च कर पत्थर की दीवार बनानी पड़ी। झलेर गांव के समस्त ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निरमंड को पत्र लिखा है। उन्होंने विभाग से एक महीने के भीतर नाली का निर्माण कार्य पूरा करने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे आगामी नुकसान को रोका जा सकेगा। यह निर्माण कार्य किसानों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें