फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू नगर परिषद के वार्ड एक से नौ की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-एक से नौ के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ने इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूचियों की प्रतियां आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय रोहड़ू, नगर परिषद कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान उपलब्ध रहेंगी। यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या दर्ज विवरण में संशोधन को लेकर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म 4, 5 या 6) के माध्यम से 16 अप्रैल तक पुनरीक्षण प्राधिकारी (तहसीलदार रोहड़ू) के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। दावे और आपत्तियां व्यक्तिगत रूप से एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा की जा सकती हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 25 अप्रैल तक अपील दाखिल की जा सकेगी। 27 अप्रैल तक अपीलों का निपटारा कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें