फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
डॉ. विपिन जिष्टु, डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल दत्तनगर में डॉ. विपिन जिष्टु ने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया है। शिक्षा और विद्यालय प्रशासन के क्षेत्र में उन्हें करीब 14 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। डॉ. जिष्टु ने वर्ष 2012 से 2017 तक आर्मी स्कूल, 2018 से 2023 तक पुलिस डीएवी स्कूल अमृतसर और 2024 से 2026 तक डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धर्मशाला में तीन वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया। उनके कार्यों को विभिन्न स्तरों पर सम्मान भी मिल चुका है। वर्ष 2017 में उन्हें आर्मी स्कूल में जीओसी-इन-सी वेस्टर्न कमांड प्रशस्ति से सम्मानित किया गया। वहीं, वर्ष 2022 में पुलिस डीएवी स्कूल अमृतसर में उन्हें सहोदय सीबीएसई सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार मिला। डॉ. जिष्टु के दत्तनगर डीएवी स्कूल का कार्यभार संभालने से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। वहीं स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें