फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. संदीप ठाकुर चुने हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। स्रोत : कॉ
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में स्थानीय एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) की बैठक हुई। बैठक में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर को स्थानीय इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रो. सुरेंद्र धीमान को उपाध्यक्ष, डॉ. गौरव सूद को महासचिव, राहुल शर्मा को कोषाध्यक्ष और प्रो. राजेश चौहान को सलाहकार मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित स्थानीय इकाई ने हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कॅरिअर में आगे बढ़ने की योजना को शीघ्र लागू करने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का आग्रह किया। इकाई ने कहा कि शिक्षकों के कॅरिअर उन्नयन से संबंधित यह विषय लंबे समय से लंबित है और इसके शीघ्र समाधान से प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को न्याय एवं उचित प्रोत्साहन मिल सकेगा। एचजीसीटीए स्थानीय इकाई ने शिक्षकों के हितों से जुड़े अन्य विषयों को भी संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से उठाने और महाविद्यालय के शिक्षकों के बीच एकता, सहयोग और समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें