फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कानम के डॉ. निहाल नेगी बने असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
किन्नौर के डॉ. निहाल चंद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के कानम गांव के डॉ. निहाल नेगी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्होंने अनारक्षित पद पर सामान्य वर्ग से प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। डॉ. निहाल नेगी वर्तमान में चमियाना स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं। अब वह असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले वह रीजनल अस्पताल रिकांगपिओ और रामपुर में एमडी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. निहाल नेगी ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा सेवा में आगे बढ़ते हुए किन्नौर के विभिन्न अस्पतालों में भी अपनी सेवाएं दीं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. निहाल नेगी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें