डीपीएस स्कूल झाकड़ी के वार्षिक समारोह में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
डीपीएस स्कूल में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी में शुक्रवार को कक्षा तीसरी से नौवीं और ग्यारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिवाली कपूर बतौर मुख्य अतिथि और राजीव कपूर एचओपी एनजेएचपीएस प्रोवाइस चेयरमैन डीपीएस झाकड़ी विशेष तिथिउपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कक्षा तीसरी से नौवीं और ग्यारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, कला, संगीत और अनुशासन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत पेश कर वाहवाही बटोरी। बच्चों ने समूह नृत्य और संगीत कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि और अन्य का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने सभी के समक्ष विद्यालय की शैक्षणिक, खेल और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके पर रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, स्कूल प्रबंधन समिति के डीजीएम मनीष शर्मा, डीजीएम संदीप शर्मा, डीजीएम घनश्याम ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।