फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली में वॉलीबाल, लोक नृत्य और रस्साकशी प्रतियोगिता 12 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
दकनौल मेले के उपलक्ष्य पर पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


वॉलीबाल विजेता टीम को 33,333 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दरकाली पंचायत में पारंपरिक दकनौल मेले के उपलक्ष्य पर पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। युवक मंडल दरकाली की ओर से 12 से 16 जुलाई तक वॉलीबाल, शतरंज, लोक नृत्य और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल जुटा हुआ है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर युवक मंडल अध्यक्ष सुनील बदरेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि फूल चंद बदरेल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33,333 रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 16,666 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। अन्य खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम को भी आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। 8 जुलाई तक टीमें अपना पंजीकरण कर सकती हैं। कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक कमेटी ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें