फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैरम बोर्ड में डीपी दुर्गा प्रसाद ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित कैरम बोर्ड स्पर्धा की विजेता बने डीपी दुर्गा प्रसाद। स्रोत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ रामपुर की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की ओर से खेलते हुए सरपारा स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने कहा कि इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। डीपी दुर्गा प्रसाद ने शिक्षा विभाग के साथ-साथ सभी शारीरिक शिक्षकों का नाम रोशन किया है। दुर्गा प्रसाद ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, एकाग्रता और अनुशासन का परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की। वहीं, शारीरिक शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें