फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरपारा स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए चयनित

विज्ञापन
सरपारा स्कूल के डीपीई दुर्गा प्रसाद का राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ चयन। संवा
विज्ञापन
पटियाला में आधुनिक तकनीक और कोचिंग की सीखेंगे बारीकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम घाटी 15/20 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा के शारीरिक शिक्षक (डीपी) दुर्गा प्रसाद का राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। अब डीपी दुर्गा प्रसाद पटियाला में आधुनिक तकनीक और कोचिंग के गुर सीखेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में 6 से 10 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 135 शारीरिक शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय कोच के माध्यम से आधुनिक तकनीक और कोचिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इससे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को लाभ होगा। इससे पूर्व डीपी दुर्गा प्रसाद ने उपमंडल रामपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण हासिल कर आगामी समय में दुर्गम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा के विद्यार्थियों को भी बेहतर लाभ मिलेेगा। उनके चयन और उपलब्धि से 15/ 20 क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें