फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल को आवश्यक सामग्री की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती पर नगर परिषद रोहड़ू के पार्षद सुजय अग्रवाल ने सिविल अस्पताल रोहड़ू को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल ने अस्पताल के इंडोर वार्ड में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की सुविधा के लिए 20 वयस्क डायपर और अस्पताल परिसर की स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण के लिए 100 लीटर 5 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट सिविल अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया। इससे पूर्व उन्होंने रोहड़ू में स्थापित दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने प्रदेश के गरीब, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए जीवन भर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें