फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो लड़ोट सड़क ग्रामीणों को समर्पित

विज्ञापन
रोहडू के विधायक मोहल लाल ब्राकटा दो लड़ोट सड़क का उद्घाटन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शीलादेश पंचायत के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी हो गई है। मंगलवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शीलादेश पंचायत की संपर्क सड़क दो लड़ोट का उद्घाटन किया। इस दौरान परिवहन निगम की बस की सफलता पूर्वक पासिंग हुई। स्थानीय लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक ब्राक्टा ने जनसभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, विजय चौहान, शक्ति लाल नेगी, सरबिंदर नेगी, पंचायत प्रधान धर्म सिंह पीथियांन, विद्या प्रकाश, बीडीसी देस राज मुशियान, महिंदर चौहान, विशन लाल, रामेश्वर रतवांन, राम कृष्ण, बिहारी लाल चौहान, विद्या सिंह, ललिता लुखियान, कल्पना रतवान, रामनाथ, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें