चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय चौपाल में विशेष नसबंदी एवं पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मेहता के नेतृत्व में लगाए शिविर में नौ कुत्तों की नसबंदी की गई और एंटी रैबीज के टीके लगाए गए। डॉ. राजीव मेहता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के साथ रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम करना और खुले छोड़े पशुओं के जीवनस्तर में सुधार लाना है।