रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने तीन दिवसीय एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर में लिया भाग। शिविर का आयोजन ह्यूमन पीपल गैर सरकारी संगठन ने किया। स्वयंसेवकों को कुत्तों में रैबीज की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा और रैबीज से बचाव पर जागरूक किया। अभियान के दौरान झाकड़ी, जगातखाना, ब्रौ, चाटी, रामपुर, खनेरी और चूहा बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 152 कुत्तों का एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया। स्वयंसेवकों ने ह्यूमन पीपल गैर सरकारी संगठन की टीम के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में सहयोग किया। शिविर के अंतिम दिन नगर परिषद के अध्यक्ष करन शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों और ह्यूमन पीपल गैर सरकारी संगठन के सदस्यों को उनके सराहनीय सहयोग और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया।