चौपाल(रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में एंटी रैबीज वैक्सीनेशन अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में घूमने वाले 109 कुत्तों का एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया। यह अभियान पशुपालन विभाग और नगर पंचायत चौपाल के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उप मंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मेहता ने बताया कि रैबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसकी रोकथाम के लिए कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है।