फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार सड़क 50 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कम हिमपात के बाद भी विभाग को सड़क बहाल करने में लग गए 50 दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डोडरा–क्वार सड़क को हिमपात से बंद होने के करीब 50 दिन बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर किया गया है। इस बार क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम हिमपात हुआ था, इसके बावजूद सड़क को खोलने में विभाग को लंबा समय लग गया। हिमपात के बाद सड़क लंबे समय तक बंद रहने से डोडरा-क्वार क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को बाजार से जरूरी सामान लाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाया उत्तराखंड पैदल और उसके बाद वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनों और कर्मचारियों की मदद से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया है। हालांकि, विभाग ने सड़क को बड़े वाहनों के लिए नहीं खोला है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मौसम अभी भी अस्थिर बना हुआ है और दोबारा बर्फबारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में एहतियात के तौर पर फिलहाल केवल छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। अधिशासी अभियंता रवि भट्टी का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा, तो डोडरा क्वार सड़क को जल्द ही बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। चोटियों पर सर्दियों में लगातार हिमपात का क्रम रहता है, इसलिए इस बार भी समय लग गया, जबकि अन्य साल तीन से चार महीने बाद ही सड़क बहाल होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें