फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक संबंधित जानकारी और ओटीपी किसी से न करें साझा : संदीप

विज्ञापन
उप तहसील सराहन के कलै में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं बारे किया जागरूक। स्रोत : बैंक प्रबंधन
विज्ञापन
कलै गांव में ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सराहन ने कलै गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण, स्वरोजगार एवं व्यवसाय ऋण, शिक्षा ऋण और आवास ऋण के बारे में जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक संदीप खिमटा ने कहा कि लोग अपनी जरूरतों के अनुसार बैंक की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में बचत की आदत को बढ़ावा देने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, सुरक्षित उपयोग और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों और महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। संदीप खिमटा ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, ओटीपी और बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करने का आह्वान किया। ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें