फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नो योर लीडर कार्यक्रम में दिव्यांशी ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
संसद भवन में आयोजित नो योर लीडर कार्यक्रम में रोहड़ू की दिव्यांशी ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्
विज्ञापन
रोहड़ू। संसद भवन नई दिल्ली में नो योर लीडर कार्यक्रम–2025 का आयोजन हुआ, जिसमें रोहड़ू की दिव्यांशी शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महान शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित किया गया था। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 23 वर्षीय दिव्यांशी राेहड़ू के भमनोली गांव की निवासी हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाली दिव्यांशी हिमाचल से एक मात्र चयनित प्रतिभागी रहीं। संसद भवन एवं भारतीय संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व के मूल्यों से परिचित करवाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांशी शर्मा का चयन न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उनके चयन से प्रदेश की युवा प्रतिभाओं की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और भागीदारी को बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें