सनशाइन स्कूल में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि कौल सिंह नेगी। स्रोत : स्
पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में विकसित भारत विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना पर अपने विचार रखे और चित्रों के माध्यम से भविष्य के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। आयुषी अत्री ने दूसरा और समायरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में हिमानी प्रथम, सुनिधि द्वितीय और सौम्या तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नितिन जोशी ने पहला, सोव्ला ने दूसरा और सनाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में आयशा प्रथम, आयुष द्वितीय और नमन कनैन तृतीय रहे। मुख्य अतिथि कौल सिंह ने कहा कि विकसित भारत वही है, जहां हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर नरेश चौहान, दिनेश खमराल और तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।