फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिव्यंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
युवक मंडल रंगोरी व्हाइट क्लब की ओर से आयोजित बॉयज और गर्ल्स बॉलीवाल प्रतियोगिता में विजेता कि
विज्ञापन
वॉलीबाल स्पर्धा में किन्नू स्कूल की छात्राओं ने झटका दूसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवक मंडल रंगोरी व्हाइट क्लब की ओर से आयोजित बॉयज और गर्ल्स वॉलीबाल प्रतियोगिता में एक बार फिर से किन्नू स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर छात्रा खिलाड़ियों को फूलमालाओं से स्वागत किया गया। किन्नू स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद ने कहा कि रंगोली में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्राओं ने एक बार फिर से अपने दमदार खेल से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की दिव्यंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट लिब्रो स्वीटी को चुना गया। क्लब की ओर से पहली बार सावन मेले के उपलक्ष्य में गर्ल्स प्रतियोगिता करवाई गई थी। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि रंगोरी व्हाइट क्लब महिलाओं को भी चार दिवारी से बाहर निकाल कर मैदान में लाना चाहता है, जिससे वे खेल गतिविधियों में अधिक सम्मिलित हो और अपना शानदार प्रदर्शन कर छुपी हुई प्रतिभा को निखार सकें। इसके अलावा महिलाओं के लिए लोकनृत्य, रस्साकशी सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने युवक मंडल के इस तरह के आयोजन करवाने के प्रयास की सराहना की और बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें