फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगातखाना पंचायत में भारी बारिश ने मचाई तबाही

Sat, 29 Jul 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से पंचायत के कई स्थानों में भूस्खलन शुरू हो गया, जिस कारण लोगों ने डर के साये में रात गुजारी। आलम यह है कि दो दर्जन के करीब घरों के पास डंगे ढह गए हैं और घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। कई रास्ते भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। पंचायत की मुख्य सड़क भी भूस्खलन के कारण बाधित हो गई है, जबकि अन्य सड़कों पर भारी मलबा आ गया है। आवाजाही ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

भारी बरसात से पंचायत के थाचवा, भड़ैल, कोहतीसेरी सहित अन्य स्थानों में भारी भूस्खलन हुआ। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकले और टॉर्च के सहारे दूसरों का हाल जानने लगे। जगातखाना स्थित पुलिस थाना के साथ से गुजर रही सड़क के पास भारी भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यहां गिरधारी लाल गुप्ता सहित अन्य लोगों के मकानों को खतरा बना हुआ है। वहीं प्राथमिक स्कूल थाचवा को भी भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। इसके साथ लगते दो मकानों के डंगे ढह गए हैं, जिस कारण भवन मालिक खौफ में जीने को मजबूर हैं। प्राथमिक स्कूल थाचवा के लिए बनी सड़क का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया है, जबकि अन्य स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। वहीं वजीर बावड़ी समेत सड़क भी कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बाधित हो गई है।

उधर, पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन से क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों की हरसंभव मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें