राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओं में तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किन्नौर की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। वाॅलीबाल संघ के प्रधान मोहन नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे। संघ के सचिव ललित नेगी और सह सचिव संजीव नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर ही चयनित खिलाड़ी 14, 15 और 16 नवंबर को सोलन जिला में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में किन्नौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई है कि किन्नौर की टीम राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग की चार टीमों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर सह सचिव जनमय सहित संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।