फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पदम उत्कर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामपुर रतन चंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 22 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे होगा। समापन समारोह में जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद ने कहा कि स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें