पदम छात्र स्कूल रामपुर में शुरू हुई अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह पहुंचे बतौर मुख्यातिथि, में 17 खंडों के 285 छात्र ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया। प्रतियोगिता में पहले दो दिन छात्र और दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र वर्ग में प्रतियोगिता में शिमला के 17 खंडों से आए 285 छात्र भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, योग, चेस और दौड़ में छात्र भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सुबह के समय कॉलेज के पाटबंगला मैदान में हुईं। बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पदम छात्र स्कूल में किया जा रहा है। मंच संचालन अध्यापक नरेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश परमार, प्रधानाचार्य जयंती धीमान और उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा मौजूद रहे।