फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 25 मार्च से नौ अप्रैल तक रोहड़ू में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग शिमला की ओर से एथेलैटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल व बॉक्सिंग का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रोहहू स्थित इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में 25 मार्च से नौ अप्रैल तक लगाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में शिमला जिले के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 95 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खाने-पीने रहने और आने-जाने का किराया मिलेगा। साथ में दैनिक भत्ता व ट्रेक सूट भी दिए जाएंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ब्लाॅक स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें