फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हॉकी में जुन्गा और बास्केटबाल में मतियाना बना विजेता

विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत : स
विज्ञापन
दत्तनगर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इसमें हॉकी में जुन्गा की टीम विजेता बनी। दत्तनगर की टीम उपविजेता रही। बास्केटबाल में मतियाना ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। जुन्गा की टीम उपविजेता रही। हैंडबाल में दत्तनगर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दत्तनगर टीम ने कुश्ती प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक भी प्राप्त किया। किन्नू स्कूल की टीम हैंडबाल में उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीओ कार्यालय रामपुर के सहायक अभियंता विपिन भलूनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। दत्तनगर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पार्वती देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन सचिव यशपाल ठाकुर, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने किया। मुख्य अतिथि ने खेलों में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विपिन भलूनी और प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों, टीमों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम खेल प्रभारी कौशल्या देवी ने प्राचार्य सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें