फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय हैकाथॉन में रामपुर की छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय रामपुर की छात्राएं जिला स्तरीय हैकाथॉन में मुख्यातिथि से पुरस्कार लेते हुए।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर कृतिका, खुशबू, चांदनी और नेहल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। सुन्नी में पीएमश्री पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की चार छात्राओं कृतिका, खुशबू, चांदनी और नेहल ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से उन्होंने आपदाओं के दौरान बचाव, सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को रचनात्मक और नवाचारपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता का बेहतरीन परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और नवाचार के प्रति रुचि को दर्शाती हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य विद्यार्थियों को भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें