फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में देव आगमन के साथ जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
देवी देवताओं के आगमन के साथ नोगली में जिलास्तरीय मेला हुआ शुरू। संवाद
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते मेला मैदान पहुंचे देवलू और देवता
विज्ञापन


तीन दिवसीय मेले में वाद्ययंत्रों की थाप पर चलेगा नाटियों का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। देव आगमन के साथ ऐतिहासिक जिला स्तरीय नोगली मेले (आषाढ़ जातर) का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद देवलुओं के साथ देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पहुंचे। जिला स्तरीय मेले में आगामी दो दिन तक मेला मैदान में नाटियों का खूब दौर चलेगा। देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू की अगुवाई में ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेला मनाया जा रहा है। पांच अन्य देवताओं ने शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई है। हर वर्ष देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मेला मनाया जा रहा है। मेले में जहां लोग वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमेंगे, वहीं हजारों लोग देवता साहिब से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल ने कहा कि जिला स्तरीय मेले में देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, देवता साहिब ऋषि मारकंण्ये शलाट, योगेश्वर महाराज शिंगला, जाहरू नाग शनेरी और देवता साहिब शटलधार लाव-लश्कर के साथ नाचते-गाते हुए मेला मैदान पहुंचे। देवता साहिब अपने कार-करिदों और देवलुओं संग मेले की शान बढ़ा रहे हैं। ऐतिहासिक मेले में देवताओं का मिलन और नाटियों का दौर आकर्षण का केंद्र रहेगा। 28 जून को देव विदाई के साथ मेले का विधिवत समापन होगा। वहीं मेला मैदान पहुंचने पर मेला कमेटी ने सभी देवताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें