फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
रिकांगपिओ में शुक्रवार से शुरू हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
एसपी और एसडीएम कल्पा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
जिलेभर के 68 खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
बैडमिंटन एसोसिएशन रिकांगपिओ के इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-15 और अंडर -19 वर्ग की प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 68 छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी किन्नौर अभिषेक एस और एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने किया। एसोसिएशन ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि का टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेश नेगी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का लक्ष्य जिले भर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध करवाना है ताकि वे अपने बेहतर खेल और प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना और जिले का नाम रोशन कर सकें। इस प्रतियोगिता में 68 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजेता रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एसपी किन्नौर अभिषेक एस और एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने मंच से सभी प्रतिभागियों, एसोसिएशन और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल के माध्यम से युवा निकट भविष्य में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में भाग लेकर जिला का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर जिला किन्नौर बैडमिंटन एसोसिएशन उपाध्यक्ष हितेश नेगी, महासचिव सोहन नेगी, सचिव ललित मोहन चौहान, आयोजन सचिव अनिल नेगी, ललित ठाकुर और भानू प्रताप सहित अन्य मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में शुक्रवार से शुरू हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें