फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा रंटाड़ी में कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय ने रोचक बनाया मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जिला परिषद के सीमा रंटाड़ी वार्ड में इस बार कांग्रेस-भाजपा की कड़ी टक्कर के बीच एक निर्दलीय उम्मीदवार ने मुकाबला रोचक बना दिया है। दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत मैदान में झोंक दी है और गांव-गांव चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस वार्ड से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका भी मैदान में हैं। सुरेंद्र रेटका अपने पुराने अनुभव से रणनीति को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ मैदान में उतरे कांग्रेस के ही समर्थक नेता राकेश नेगी, ललित कायथ जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। जिला परिषद के चौथे प्रत्याशी मोहित चौहान के परिवार का इतिहास भी कांग्रेस से है। हालांकि, स्वयं को निर्दलीय करार दे रहे हैं। भाजपा के समर्थन से अमन नेगी पांचवें उम्मीदवार भी पूरी सक्रियता के साथ नजर आ रहे हैं। रंटाड़ी वार्ड में इस बार युवाओं और महिला मतदाताओं की भूमिका भी बेहद अहम मानी जा रही है। स्थानीय मुद्दों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और नशे को रोकना प्रमुख हैं। प्रत्याशी इन्हीं मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें