फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र नागरिक के वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी : भंडारी

विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने, नामों की पुनर्बहाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया और चुनावी इलेक्ट्रॉनिक डाटा की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों पर भी तथ्यों के आधार पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। भंडारी ने कहा कि चुनावी रिकॉर्ड के संरक्षण और उसकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा। निगम भंडारी ने जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को इंडिया महा गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान होना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर मताधिकार की सुरक्षा, निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। इस मौके पर राम सिंह नेगी, ठाकुर सिंह बिष्ट, कीर्ति नेगी, वीरेंद्र नेगी, समद भादर, अजय ठाकुर, विवेक नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें