रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला प्रशासन ने किन्नौर में स्थानीय 14 उत्सवों को मनाने के लिए अवकाश घोषित किया है। किन्नौर के पांच क्षेत्रों में फुल्याच और नौ क्षेत्रों में स्थानीय उत्सव मनाए जाते हैं। रारंग गांव में 5 जुलाई को गुरु संग्यश मेला आयोजित किया जाएगा। मूरंग गांव में 17 सितंबर फुल्याच मेला, 6 सितंबर को पूह में शुक्तोक और 18 अक्टूबर को पूह में शेरखान मेला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 17 जुलाई को निचार में स्थानीय मेला और 6 अक्तूबर निचार में फूल्याच मेला, 22 अगस्त को यांगटांग में हंगारंद मेला, 17 अक्तूबर को नामगोन मेला, टापरी के यूला कंडे में 18 अगस्त को भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी और 15 अक्तूबर को फुल्याच मेला मनाया जाएगा। इन सभी 14 उत्सवों के अवसर पर अवकाश घोषित किया है।