फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एआई के कारण आवश्यक और संवेदनशील सूचनाओं का न हो दुरुपयोग

विज्ञापन
रिकांगपिओ में सुरक्षित इंटरनेट दिवस कार्यक्रम में विभागाधिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त कि
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सुरक्षित डिजिटल विकल्पों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

सुरक्षित इंटरनेट दिवस विभिन्न विभागाधिकारियों के साथ की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में लोगों और सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में एआई के सुरक्षित उपयोग की जानकारी होना आवश्यक है। जिला किन्नौर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह अति आवश्यक है कि एआई के कारण आवश्यक और संवेदनशील सूचनाओं का दुरुपयोग न हो सके। उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष के विषय स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प पर साझा विचार-विमर्श कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित और उत्तरदायी उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में बताया गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डीपफेक जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षित डिजिटल विकल्पों का चुनाव करना, साइबर हाइजीन आम जनता को अपने पासवर्ड की सुरक्षा, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और संदिग्ध लिंक्स से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा डिजिटल साक्षरता के मध्यम से युवाओं और छात्रों को ऑनलाइन जानकारी की सत्यता परखने और व्यक्तिगत डाटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि साइबर ठगों से बचा जा सके। इस बैठक में आदेशक होम गार्ड प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप-आदेशक कुलिस आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, बीडीओ कल्पा हिमांशी शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ललित जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें