फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियाें पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा
विज्ञापन

स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं और लगेंगे जागरूकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल-स्पीति)।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को एसडीएम कार्यालय काजा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम दीक्षित राणा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महिला मंडलों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विभिन्न विभागों के संयुक्त शिविर लगाने को कहा। एसडीएम ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मान देना और समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। उन्होंने कार्यक्रमों में जनजातीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें