नित्थर (कुल्लू)। भाजपा ग्राम केंद्र रोवा और नित्थर की परिचय बैठक घोरला गांव में हुई। अध्यक्षता ग्राम केंद्र अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने की। वहीं, ग्राम केंद्र नित्थर की बैठक स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा मंडल दलाश के महामंत्री दलीप ठाकुर और ग्राम केंद्र अध्यक्ष नित्थर विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम केंद्र प्रभारी और दलाश मंडल के प्रभारी बुद्धि सिंह ठाकुर और नित्थर के प्रभारी गुरमेल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई, जिसमें 28 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर हरीश मेहता, मदन लाल, बाल कृष्ण, राकेश, टयान सिंह, यशपाल, मोहन लाल, राजेश, मोहन लाल, राकेश, रविंद्र, भूषण, भारती ठाकुर, वीर सिंह, मंजीत ठाकुर, संदेशी शर्मा और पवनेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।